जालौन क्षेत्र में बच्चों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए स्थापित हुआ वाटर कूलर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय सारंगपुर में बच्चों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित कराया गया। विष्णुचरण अग्रवाल और डॉ. वेद प्रकाश शर्मा के सहयोग से लगाए गए इस वाटर कूलर का लोकार्पण प्रांतीय अध्यक्ष लखनलाल चंदैया ने फीता काटकर किया। विद्यालय में शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से बच्चे और अभिभावक खुश दिखे।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष लखनलाल चंदैया ने कहा कि समाज सेवा ही भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य है। भीषण गर्मी के बीच विद्यालयों में बच्चों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। विष्णुचरण अग्रवाल ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। छत्रसाल शाखा द्वारा अब तक विद्यालयों और मंदिरों में 22 वाटर कूलर स्थापित कराए जा चुके हैं। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी, राजीव कुमार महेश्वरी, अशोक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।