रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन जनपद के मेडिकल कॉलेज उरई में बेटी का इलाज कराने गए व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता के साथ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा अभद्रता व मारपीट के विरोध में भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री ने देवनागर चौराहे पर मुंडन कराया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
सोमवार की रात उरई में भाजपा कार्यकर्ता ब्रजकिशोर गुप्ता अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। इलाज में देरी होने पर जब उन्होंने डॉक्टरों से जल्दी करने के लिए कहा तो डॉक्टरों ने उनके व बेटे के साथ अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नही पिता व बेटे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। यह खबर जब बाहर आई तो विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसका असर नगर में भी दिखाई दिया।

मामले को लेकर भाजपा में पूर्व महामंत्री कुंवर सिंह यादव बुधवार की शाम कार्यकर्ताओं के साथ देवनगर चौराहे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना के विरोध में अपने सिर का मुंडन कराया। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पिता व बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और अभद्रता व मारपीट करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अभय सिंह राजावत, यश पटेल, संजय सेंगर गधेला,अन्नू शर्मा, आलोक भदौरिया, पप्पू चौहान, अनुज शाक्य, लवकुश सिंह , प्रदीप सक्सेना, विकास श्रीवास्तव, आदि रहे ।





