स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न,,इनको घोषित किया गया नगर अध्यक्ष,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आशीष सोनी को संगठन का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।
नगर के बाजार बैठगंज में आयोजित अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. विवेक स्वर्णकार ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। स्वर्णकार समाज मेहनतकश और प्रतिभाशाली समाज है, जिसने हमेशा व्यापार, कला और सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। झांसी मंडल प्रभारी अशोक कुमार स्वर्णकार ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि सभी लोग संगठित होकर कार्य करेंगे तो समाज की समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान संगठन को विस्तार देते हुए आशीष सोनी को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा वीरेंद्र सोनी को जिलाध्यक्ष, महेश स्वर्णकार को जिला उपाध्यक्ष, देवेश स्वर्णकार को जिला महामंत्री व कपिल सोनी को मंडल सचिव घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर झांसी जिला संगठन मंत्री मनोज स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, हरीश सोनी, मुन्नीलाल सोनी, कपिल सोनी, कमलेश सोनी, श्यामजी सोनी, अन्नू सोनी, विनोद सोनी, विनोद सोनी पतराही, रामनारायण सोनी, दिनेश सोनी, धर्मेंद्र सोनी, ऋषि सोनी, विमल सोनी, मनोज सोनी, शिवम सोनी, रामजी सोनी, दीपक सोनी, महेश स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।