जालौन कोतवाली में जॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन,,कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में इस बार 22 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अध्यक्षता व सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में इस बार 22 फरयादी पहुंचे। सभी फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष राजस्व विभाग की 9 और पुलिस विभाग की 8 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए।

इस दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति भी थाना समाधान दिवस में पहुंचा चिमनदुबे निवासी दिव्यांग ने दो माह पूर्व पाइप लाइन लीकेज के दौरान उसका नल कनेक्शन हटने और शिकायत करने पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने कुर्सी से उतरकर दिव्यांग की शिकायत को सुना और उसकी समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लेखपालों से कहा कि बिना किसी दबाव या भय के कार्य करें। सरकारी भूमि अथवा अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो पहले उसे लिखित चेतावनी दें। अइसके बाद भी नहीं मानता है तो उसे खिलाफ विधिक कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होगा। कार्य में शिथिलिता या हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम विवेक मौर्य, लेखपाल सुधा अग्रवाल आदि रहे।