रिपोर्ट बबलू सेंगर


Jalaun news today ।जालौन में पुरुषोत्तम मास (अधिकमास मास) के दूसरे मंगलवार को नगर के हनुमानजी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। उरई मार्ग स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर सामूहिक 108 सुंदरकांड व श्रीहनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने पाठ कर धार्मिक अनुष्ठान में आहूति दी।
हर तीन वर्ष बाद आने वाले अधिमास (पुरुषोत्तम मास) को धार्मिक आयोजनों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पंडित अरविंद बाजपेई बताते हैं कि अधिमास (पुरुषोत्तम मास) में की गई पूजा, व्रत और दान-पुण्य का फल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक प्राप्त होता है। यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए श्रीहरि की आराधना से मोक्ष, पापों से मुक्ति और अटके हुए कार्यों में सफलता मिलती। पुरूषोत्तम मास में नगर व क्षेत्र में धार्मिक आयोजन लगातार चल रहे हैं। माह के दूसरे मंगलवार को नगर के मंदिरों में श्रीरामचरित मानस का अंखड पाठ चल रहा है और पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। उरई मार्ग पर श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में सामूहिक 108 सुंदरकाण्ड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती के बाद पुजारी कमलेश महाराज ने धार्मिक आयोजन की शुरुआत कराई। धार्मिक आयोजन में सुंदरकांड व श्रीहनुमान पाठ के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में मंदिर में भक्त पहुंचे और सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। पाठ करने के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके संजीव पचौरी, अंगद सिहं, अरविंद सोनी, आलोक शर्मा, लवकुश राजावत, कृष्ण पाल सिंह सेंगर, लोकेंद्र चौबे, रामकरण भदौरिया, नीलम, पूनम, वर्षा, मनोज, प्रमोद, ब्रजेश, राकेश, अनुराग आदि भक्तों ने सहयोग किया।




