रिपोर्ट बबलू सेंगर


Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में आई तेज आंधी से कोतवाली के ऊपर स्थित वायरलेस सिस्टम का टावर गिर गया वहीं, एमएल कांवेंट स्कूल में दूसरी इमारत से टिन शैड का फ्रेम आकर गिरा।
गुरूवार की रात आई आंधी और बारिश के चलते जगह जगह पर नुकसान हुआ। एक ओर जहां एमएल कांवेंट स्कूल के गेट पर दो गली छोड़कर स्थित एक बगल की इमारत से टिन शैड फ्रेम सहित आकर गिर गई। रात के समय यह हादसा होने के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। यदि यह हादसा दिन में होता तो मुश्किल हो सकती थी। हादसे में एक बिजली का खंभा भी गिर गया। दूसरी ओर कोतवाली के ऊपर वायरलैस सिस्टम का टावर लगा हुआ था। आंधी में टावर उखड़कर गिर गया साथ ही सौर ऊर्जा प्लेटें भी उखड़ गईं।





