रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित 14 किसानों को कृषि यंत्र एवं घरेलू उपयोग के विभिन्न उपहार वितरित किए गए। उपहार प्राप्त कर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में किसानों को मंडी समिति की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना और उन्हें मंडी व्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज मंडी में बेचने के बाद व्यापारियों से सिक्स आर (रसीद) अवश्य प्राप्त करें। इसी के आधार पर किसानों का पंजीकरण होता है और उन्हें कृषक उपहार योजना जैसी लाभकारी योजनाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ें ताकि उन्हें भी भविष्य में उपहार एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। लकी ड्रॉ में चयनित किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र एवं उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। खर्रा गांव के बद्री प्रसाद को हैप्पी सीडर, मलथुआ के कमलेश तिवारी, कैंथ के विपिन श्रीवास्तव व खकसीस के अग्निवेश विश्वकर्मा को पावर ड्रिवेन यंत्र प्रदान किए गए। मांडरी के भरत कुमार, जगनेवा की पूनम सिंह व बाबई के आल मोहम्मद को मिक्सर ग्राइंडर मिला। कुंवरपुरा के राजकुमार को सोलर पावर पैक संयंत्र, उरई की मनीषा द्विवेदी को रोटावेटर एवं सालाबाद के उपेंद्र सिंह, जालौन के मगनलाल वर्मा और रीतेश वर्मा को एलईडी टीवी प्रदान किए गए। जालौन के दिनेश कुमार को पंपिंग सेट एवं दमरास के माजिद खां को पावर स्प्रेयर उपहार स्वरूप दिया गया। उपहार पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।






