रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन तहसील सभागार में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अध्यक्षता और शिक्षाविद् डॉ. नितिन मित्तल की उपस्थिति हुआ।
संवाद के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को समय प्रबंधन, कड़ी मेहनत और प्रशासनिक सेवाओं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बहुमूल्य टिप्स दिए। इस दौरान छात्राओं ने भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से करियर को लेकर सवाल पूछे। जिस पर उन्होंने आगे बढ़ने के टिप्स दिए और छात्राओं को उनकी झिझक दूर कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव में वाचनालय एवं खेल का मैदान की व्यवस्था किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर में अभ्युदय कोचिंग प्रारंभ करने का भी प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। शिक्षाविद डॉ. नितिन मित्तल ने शिक्षा के बदलते परिवेश और आधुनिक समाज में बालिकाओं की शिक्षा की अनिवार्यता पर अपने विचार रखे। कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब हमारी बेटियां उच्च शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी। आर्थिक तंगी या कोई भी अन्य बाधा किसी भी मेधावी छात्रा के सपनों को नहीं रोकनी चाहिए। आश्वासन दिया कि नगर की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली किसी भी रुकावट को दूर करने के लिए वह हमेशा तैयार हैं। इस माके पर प्रियंका, जानवी, सौम्या, प्रगति, काव्या आदि रहीं।






