जिले की राजनीति में सुदामा का जलजला बढ़ाने के लिए मनोज पांडेय ने शपथ के बाद पहले कार्यक्रम के लिए जालौन जिले को चुना

के पी सिंह ( सलाहकार सम्पादक )

Orai / Jalaun news today । उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय शुक्रवार 5 जून को जनपद जालौन के व्यस्त दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को जिले की राजनीति में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित का कद फिर से नयी ऊंचाई पर पहुंचाने के इरादे से जोड़ा जा रहा है. शपथ ग्रहण के बाद अपना पहला कार्यक्रम जालौन जिले में लगा कर मनोज पांडेय ने जता दिया है कि सुदामा को वे कितना महत्व देते हैँ.मनोज पांडेय की गिनती प्रदेश के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में मानी जा रही है इसलिए उनके दौरे के बाद सुदामा की पहचान जिले में एक बड़े पावर सेंटर के रूप में उभरने का अनुमान किया जा रहा है.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 10:35 बजे कानपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:15 बजे कालपी पहुंचकर मां वनखंडेश्वरी देवी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह गोविंद चौराहा पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
दोपहर में मंत्री होटल सागर, उरई में भोजन एवं प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पड़ाव शाम 3:50 बजे एट में होगा, जहां मंत्री के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित की ओर से किया गया है। राजनीतिक जानकार इसे जिले में सुदामा दीक्षित की बढ़ती सक्रियता और संगठनात्मक भूमिका के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

दौरे के अंत में मंत्री झांसी के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।