रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पहली बार नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष के पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से वर्षा कर उनका स्वागत किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने फलों से तुलादान कर उनका सम्मान किया। इसके बाद पंकज चौधरी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर स्थापित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का नगर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल, प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, संजू खत्री, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, रामू गुप्ता, अभय सिंह राजावत, ईलू मेम्बर, यश पटेल, निशा माहेश्वरी, कुंवर सिंह यादव, अनिल यगिक, कैलाश पाटकर आदि रहे।






