जालौन में घर से निकल गया था बच्चा,, परिजन थे परेशान,, पुलिस ने लौटाई परिजनों की खुशी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक खोए हुए पांच वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाने का कार्य किया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
गुरुवार सुबह ग्राम छानी निवासी सौरभ और विकास को एक छोटा बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। दोनों युवकों ने जिम्मेदारी और मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित जालौन कोतवाली पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम ऋषि राज पुत्र विनय गुप्ता, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी मोहल्ला नया भवानीराम, लोना रोड, जालौन बताया। इसके बाद जालौन कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों का पता लगाया और उन्हें कोतवाली बुलाकर मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
अपने लाडले को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने जालौन पुलिस के साथ-साथ बच्चे को सुरक्षित कोतवाली पहुंचाने वाले सौरभ और विकास का आभार व्यक्त किया।