चोरी की स्कूटी के साथ दो अरेस्ट,मुख्य आरोपी की तलाश शुरू,एक और घर के बाहर से स्कूटी चोरी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चोरी की स्कूटी के साथ कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा है। वहीं मुख्य आरोपी मौके से चोरी की बाइक लेकर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पिछले दिनों नगर से हुई बाइक और स्कूटी की चोरी होने के मामले में कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि चोरी की बाइक और स्कूटी के साथ छौलापुर रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई मनीष तिवारी को मौके पर भेज। पुलिस ने मौके से जा रहे स्कूटी व बाइक सवारों को रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने स्कूटी सवार दो किशोरों को तो पकड़ लिया। वहीं मुख्य आरोपी जोशियाना निवासी आशुतोष त्रिवेदी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पूछतांछ में किशोरों ने पुलिस को बताया कि आशुतोष बाइक और स्कूटी चोरी करता है। दोनों किशोर चोरी में उसका सहयोग करते थे। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि दो किशोरों को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा गया है। जबकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

घर के बाहर खड़ी स्कूटी ले उड़े चोर

जालौन। घर के बाहर खड़ी स्कूटी को अज्ञात चोर रात को चुरा ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी नफीस ने पुलिस को बताया कि उनकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी। रात में करीब 3 बजे दरवाजे पर खड़ी स्कूटी को अज्ञात चोर चुरा ले गये हैं। पीड़ित ने चोरी गयी स्कूटी की तलाश की किन्तु न मिलने पर उसने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने स्कूटी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।