सनसनीखेज : प्रेमी के साथ भागी थी युवती, पुलिस ने किया बरामद, पिता ने थाने में ही कर दी हत्या,अरेस्ट

आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़

Banda news today । उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र में एक पिता ने थाना परिसर में ही प्रेमी के साथ गई अपनी बेटी की धारदार हथियार से बार करके निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ गई बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया था और उसके परिजनों को बुलाया गया था इसी दौरान यह घटना घटी। थाना परिसर में हुई इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यकुमार चौहान की बेटी शिवानी पड़ोस के रहने वाले लड़के ललित वर्मा के साथ में भाग गई थी। इस बात की सूचना युवती के परिजनों ने पुलिस को देने के साथ अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीते कल उस युवती और युवक को बरामद कर लिया था । बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने प्रेमी के साथ भागी लड़की को बरामद कर लिया तो इसकी सूचना उसके परिवार वालों को भी दी गई । बेटी के मिलने की सूचना के बाद पिता भी थाने पर आया और उसने सामाजिक और लाज शर्म का वास्ता देकर बेटी को समझाने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेटी इसके बाद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।

इस बात से गुस्साये पिता ने धारदार हथियार से उसे लहूलुहान कर दिया। थाना परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल लड़की को उपचार के लिए पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी पिता अरेस्ट

पुलिस ने जारी किया बयान

इस सम्बंध में बाँदा पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि मृतका की माँ की तहरीर पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।