रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन पुलिस ने बाइक चोरी व लूट के मामलों को लेकर 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कोतवाली व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पुलिस व स्वॉट टीम के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे पुलिस व स्वॉट टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर में पिछले दिनों बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। इनमें पुलिस ने दो किशोरी को पकड़ा था। जिनसे पूछतांछ में पता चला कि बाइक चोरी की घटनाओं को जोशियाना आशुतोष ने बाइक और स्कूटी चोरी की थी। वहीं, चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन का भी नाम पूछतांछ में सामने आया था। छोटेलाल उर्फ लादेन पर बीती सात जून को ही पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की रात कोतवाल हरिशंकर चंद व स्वॉट टीम को सूचना मिली कि लौना से उदोतपुरा लिंक रोड पर 25 हहजार रुपये का इनामिया र्व्यिक्त संदिग्ध अवस्था में बाइक लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वॉट टीम व कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां से निकल रहे छोटेलाल ने पुलिस टीम को देखते ही तमंचे से फायर कर दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी दो राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी चुर्खी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ उरई, जालौन, रामपुरा थाने में 20 मुकदमे दर्ज हैं। जिसे शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।







