रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के एक मोहल्ले में पानी की निकासी न होने से जलभराव होता है। बारिश में हालत और भी खराब हो जाती है। मोहल्ले के लोगों ने ईओ को शिकायती पत्र देकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम नहर कोठी के पास निवासी नरेश बाथम, धीर सिंह, राधेश्याम, रामकुमार, योगेंद्र, कुलदीप, लाखन सिंह, शिवजीत आदि ने ईओ सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि नहर कोठी के पास करीब एक दर्जन मकान बने हुए हैं। यहां पर सीसी रोड भी बना हुआ है। लेकिन पानी की निकासी के लिए मोहल्ले में नालियां नहीं हैं। मोहल्ले में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी घरों के आसपास ही भरा रहता है। बारिश के मौसम में हालत और भी खराब हो जाती है। जलभराव होने से कीचड़ और गंदगी हो जाती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जनहित में मोहल्ले में पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए। ताकि आने वाले बारिश के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।







