जॉइंट मजिस्ट्रेट ने माँगी बेसिक शिक्षा अधिकारी से आख्या,,क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today । जालौन तहसील क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तृत एवं प्रमाणिक आख्या मांगी है। इस संबंध में जारी पत्र में उन्होंने तीन दिवस के भीतर बिंदुवार सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी पत्र में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शासकीय, अर्धशासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की संख्या पृथक-पृथक मांगी गई है। इसके साथ ही बिना मान्यता अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर संचालित विद्यालयों की संख्या एवं उनके विरुद्ध की जा रही विभागीय एवं वैधानिक कार्यवाहियों का विवरण भी मांगा गया है। पत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 के लिए विद्यालयवार निर्धारित प्रवेश क्षमता एवं वास्तविक प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी भी तलब की गई है। इसके अलावा ऐसे विद्यालयों की सूची भी मांगी गई है, जिन्होंने आरटीई के तहत निर्धारित संख्या से कम प्रवेश दिए हैं और उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने आरटीई प्रवेश से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की भी जानकारी मांगी है। सभी अभिलेखों सहित निर्धारित प्रारूप में आख्या तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने की भी बात कहीं है।