ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर जालौन में निकला जुलूस,, शहर काजी ने कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर गुरुवार को नगर में अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। तकिया से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर तकिया मैदान से सुबह करीब नौ बजे जुलसू की शुरूआत हुई। जुलूस के आगे लोग नात और कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस झंडा चौराहा पहुंचा और यहां से बस स्टैंड की ओर बढ़ा। इसके बाद पानी की टंकी होते हुए फुटकर सब्जी मंडी होकर जुलूस बंबई वाला मंदिर मार्ग से नत्थू तिराहा पहुंचा। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस दोबारा तकिया पहुंचा। मार्ग में लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और विभिन्न स्थानों पर पानी आदि की व्यवस्था भी की। शहर काजी मौलाना साबिर ने कहा कि शेख अब्दुल कादिर जिलानी (गौस-ए-आज़म) की याद में ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के माध्यम से नेक रास्ते पर चलने, जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की सीख दी जाती है। आमिर अत्तारी ने कहा कि माज में अमन, शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करने से समाज में आपसी प्रेम और विश्वास मजबूत होता है। इस दौरान घरों और दरगाहों पर फातिहा, कुरानख्वानी, नजरो-नियाज़ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर हाफिज मुन्ना, रफीक हाफिज, जाकिर सिद्दीकी, जर्रार कादरी, जीलानी, इमाम शहीद, वलीउल्लाह सूफी, हाफिज बिलाल, जफर आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105