विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन,, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में मंगलवार को विकास खंड के ग्राम उरगांव स्थित गौशाला में बीमार गोवंश का सुअर द्वारा मांस नोंच कर खाने का वीडियों वायरल हुआ था। वीडियों वायरल होने के बाद विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गोशाला पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा। जिसमें गोशाला में सुरक्षा व साफ-सफाई में लापरवाही, गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई थी। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजाति और जिलाध्यक्ष गोरक्षा किशन कुमार याज्ञिक ने बुधवार को एसडीएम रिंकू सिंह राही को सात सूत्रीय ज्ञापन देकर बताया कि महासंघ की टीम ने उरगंाव गोशाला का निरीक्षण किया है। जिसमें गौशाला में सुरक्षा, सफाई, चारा-पानी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। केयरटेकर भी समय पर मौजूद नहीं रहता। गौवंश के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था नहीं है, पीने का साफ पानी और भूसा भी कम पड़ता है। गौशाला परिसर में सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब और अव्यवस्थित है। आरोप लगाया कि इस बाबत जब सचिव से बात की गई तो उनका उत्तर भी लापरवाहीपूर्ण था। गोशाला में घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ है उससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हें। इसमें संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जाए और दोषियों को दंडित किया जाए। गोशाला हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है। ऐसी घटनाएं गोवंश के प्रति क्रूरता के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पदाधिकारियों ने एसडीएम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने, गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार और धार्मिक भावना आहत करने वालों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।