रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किशोरी को घर बुलाकर युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति बीमार रहते हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए वह काम पर जाती है। घर पर 14 वर्षीय बेटी व उसका छोटा भाई अकेला रहता है। बीती 23 जून को पड़ोस की एक महिला के यहां बीती 23 जून को जनपद औरैया के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम मनसुखपुर निवासी अमित वर्मा आया था। अमित के कहने पर महिला उसकी बेटी को अपने घर ले गई। जहां अमित ने उसकी बेटी के कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी 10-15 मिनट तक घर नहीं लौटी तो घर पर मौजूद छोटे बेटे ने उसे खोजना शुरू किया। जब वह महिला के घर पहुंचा तो अमित उसे देखकर मौके से भाग निकला। जब वह शाम को घर लौटी तो बेटी और बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरूवार सुबह कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि आरोपी कोंच चौराहे पर कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रंजिश के चलते परेशान करने समेत अन्य आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच
जालौन। रंजिश के चलते गांव के ही एक व्यक्ति व उसके पुत्रों द्वारा को परेशान करने एवं घर में बेटी के साथ रह रहे बुजुर्ग की बेटी का हाथ पकड़ने वं जेब में पड़े 720 रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित वृद्ध ने एसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैलावली निवासी हरनाम सिंह ने एसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव निवासी रामप्रकाश व उनके बेटे उनसे पता नहीं किस बात की रंजिश मानते हैं। लगभग तीन सालों से वह अक्सर उसे परेशान करते रहते हैं। शराब के नशे में उसके घर आकर गाली, गलौज करते हैं और मारने की धमकी देते हैं। शांति बनाए रखने के लिए वह शांत ही रहता है। लेकिन अब उन्होंने हद कर दी है। आरोप लगाया कि बीती 30 जून को परिवार के सदस्य बाहर गए थे। घर पर वह व उनकी बेटी अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उनके तीनों बेटे रात करीब साढ़े आठ बजे उसके घर आ धमके। उन्होंने शराब के नशे में गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से रोका तो उन्होंने पास में ही बैठी बेटी का गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया और उसके जेब में पड़े 720 रुपये निकाल लिए। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो आइंदा जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से भाग गए। इसका घटना का वीडियो भी बेटी ने बनाया है। पीड़ित वृद्ध ने मुख्यमंत्री व एसपी से मामले में कार्रवाई की गुंहार लगाई है।







