जालौन क्षेत्र में किसानों पर लगा चकरोड खेत में मिलाने का आरोप, एसडीएम को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गढ़गुवां से इटहिया की ओर खेतों के बीच चकरोड पर आसपास के किसानों ने कब्जा कर उसे अपने खेत में मिला लिया है। इससे किसानों को अपने कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में परेशानी हो रही है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चकरोड बनवाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र ग्राम गढ़गुवां निवासी किसान मोहित सिंह, दीप सिंह, हिमांक सिंह, राकेश सिंह, छोटू, शहजादे, लालसिंह, राजदीप, दिनेश, राजेंद्र आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव में गढ़गुवां से इटहिया की ओर खेतों के बीच से चकरोड निकला है। इस चकरोड पर आसपास खेतों में खेती करने वाले किसानों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने चकरोड पर धीरे धीरे धीरे कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। ऐसे में आगे खेतों में काम करने वाले किसान परेशान हैं। वह अपने खेतों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। यदि जाना होता है तो काफी दूरी का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। कृषि उपकरण भी खेतों में नहीं पुहंच पा रहे हैं। यदि चकरोड से कब्जा हटाने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से चकरोड पर कब्जे को हटवाकर चकरोड बनवाने की मांग की है।