गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नकदी, मोबाइल और बाइक हुई बरामद

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद के कोतवाली उरई पुलिस एवं एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पर्स स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 16,600 रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पीड़ित ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका पर्स छीन लेने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली उरई में मु.अ.सं. 379/2026 के तहत धारा 304 बीएनएस में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह एवं एसओजी, सर्विलांस प्रभारी रिंकू सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों,सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष मिश्रा उर्फ हीरो, रजनीश उर्फ अंशू चैधरी, शिवम बाथम, मोहित सोनी, अमित विश्वकर्मा तथा मुन्ना मंसूर के रूप में हुई है। सभी आरोपी जालौन जनपद के निवासी बताए गए हैं और इनकी उम्र लगभग 19 से 20 वर्ष के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्स स्नैचिंग की घटना से संबंधित 16,600 रुपए पांच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की जिसे सीज कर दिया गया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पर्स स्नैचिंग जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।







