जालौन में बीज लेने के लिए राजकीय गोदाम में लग रहा किसानों का जमावड़ा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में वर्तमान में खरीफ की फसल की बुआई का समय चल रहा है। बुआई का समय चलने के कारण राजकीय बीज गोदाम में किसानों का जमावड़ा लग रहा है। किसान बीज लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गोदाम पर उपलब्ध मूंग, रागी उड़द, तिल, बाजारा आदि की लगभग 1500 किसानों को मिनी किट निशुल्क वितरित की जा चुकी है।
राजकीय बीज गोदाम पर किसानों को निशुल्क व बिक्री के लिए आए बीज लेने के लिए किसानों का जमावड़ा लग रहा है। किसानों के लिए गोदाम से मूंग, रागी उड़द, तिल, बाजारा का बीज निशुल्क उपलब्ध है। निशुल्क बीज पाने के लिए रोजाना भीड़ लग रही है। गोदाम में तिली 1000 पैकेट, बाजारा 1000 पैकेट, मूंग 50 पैकेट, उड़द 40 पैकेट व रागी के 20 पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसके साथ मूंगफली, सोयाबीन का बीज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। गोदाम प्रभारी रविकांत सेन ने बताया कि खरीफ की फसल के लिए सरकार द्वारा मूंग, रागी उड़द, तिल, बाजारा के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें मूंग, रागी उड़द, तिल, बाजारा का बीज निशुल्क उपलब्ध है जबकि मूंगफली व सोयाबीन का बीज बिक्री के लिए उपलब्ध है। किसान बड़ी संख्या में निशुल्क बीज के लिए आ रही है। अब तक लगभग 1500 किटों का वितरण हो चुका है। किसान चित्तर सिहं खनुवां, ज्ञानचंद्र राव व गंभीर सिहं कुठोंदा बुज़ुर्ग, अजय कुमार उरगांव, शिवकुमार उरगांव, जगदीश प्रसाद कुंवरपुरा समेत कई किसानों को निशुल्क किटों का वितरण किया गया।