माधौगढ़ कोतवाली के नए कोतवाल बने विनोद मिश्रा,, सम्भाला पदभार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन जिले की माधौगढ़ कोतवाली को नए थाना प्रभारी मिल गए हैं। निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार को कोतवाली का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

विनोद कुमार मिश्र इससे पहले जालौन कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे हैं। पुलिस विभाग में उन्हें अनुशासित कार्यशैली और कानून के प्रति सख्त रवैये के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून का शासन सर्वोपरि रहेगा। अपराध, अवैध गतिविधियों और किसी भी प्रकार की अनुचित पैरवी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी मामलों में निष्पक्षता के साथ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण कराया जाएगा।

नए थाना प्रभारी की तैनाती के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद है कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ फरियादियों की शिकायतों के समाधान में भी तेजी आएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।