रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के औरैया मार्ग पर स्थित हुलकी माता मोक्ष धाम और हुलकी माता मंदिर पर भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा की प्रेरणा से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर में 25वा वाटर कूलर लगाया गया।
मोक्षधाम पर आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भारत विकास परिषद द्वारा हुल्की माता मोक्षधाम पर वाटर कूलर लगवाया गया है। इस मौके अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी ने बताया कि भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस 10 जुलाई 2022 को शाखा ने जल ही जीवन है, मिशन पर कार्य प्रारंभ किया था और इसी दिन में नगर में पहला वाटर कूलर स्थापित किया था। इन वर्षों में 25वां वाटर कूलर सोमवार को मोक्षधाम पर स्थापित किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए इन वाटर कूलरों से विगत चार वर्षों में लाखों लोग जल सेवा से लाभांवित हुए है। वाटर कूलर लगाने के बाद इस ऐसे ही नहीं छोड़ दिया जाता है। इसकी देखरेख भी की जाती है। कोई कमी आने पर इसे दुरूस्त कराया जाता है। क्षेत्रीय सचिव अजय इटौरिया ने कहा कि जल ही जीवन है मिशन पर भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा कार्य कर रही है। आगे भी समाजहित में कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष लखनलाल चंदैया, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ वेद प्रकाश शर्मा, गिरीश कुमार गुप्ता, विष्णु चरण अग्रवाल, श्याम किशोर गुप्ता, कमला कांत आदि मौजूद रहे।







