रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रविवार को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी रोहित जाटव डीजे आदि का काम करता है। करीब चार माह पूर्व 20 फरवरी को उसकी शादी कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंधा निवासी निशा जाटव (21) के साथ हुई थी। रविवार की रात वह डीजे बजाने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी निशा अकेली थी। रात करीब एक बजे जब रोहित डीजे बजाकर घर वापस लौटा तो दरवाजे पर आवाज देने के बाद भी जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। जिसमें उसे पत्नी का शव दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने मोहल्ले के लोगों को आवाज दी तो वहां मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। जहां शव को फांसी के फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस की पूछतांछ में रोहित ने बताया कि घर में सब कुछ सही चल रहा था। कोई अनबन भी नहीं थी। फांसी लगाने की बात पर उसे भी हैरानी है। फिलहाल पुलिस मायके पक्ष और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि नवविवाहिता के फांसी लगाकर खुदकुशी की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







