रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी जगराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय अक्सर जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करता रहता है। आरोप लगाया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया है। जिसके चलते वह उसके नाम अभी जमीन नहीं लिख रहे हैं। जबकि वह जमीन उसके नाम लिखाने को लेकर झगड़ा करता रहता है। मंगलवार की सुबह भी वह जमीन लिखाने को लेकर झगड़ा कर रहा था। जब उन्होने इंकार किया तो मारपीट पर आमादा हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।
असंतुलित होकर पलटी ईंटो से भरी ट्राली,बाल बाल बचा चालक
Jalaun news today । जालौन के चुर्खी रोड पर खेत में जा रहा ईंटों से लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल बाल बच गया।
मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर ईटों को लादकर चुर्खी रोड स्थित एक गेस्ट हादस के पीछे खेतों से होकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरलोड ट्रॉली के चलते ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक से ऊपर से उठ गया। चालक ने ट्रैक्टर को संतुलित करने का प्रयास किया। ट्रैक्टर तो संतुलित हो गया लेकिन ट्रॉली असंतुलित होकर खेतों में ही पलट गई। ट्रॉली में लदे ईंटा खेतों में ही बिखर गए। हादसे के समय वहां कोई मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया। साथ ही ट्रैक्टर चालक भी हादसे में बाल बाल बच गया।







