रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किसान गूल के पानी से सब्जियां उगाकर अपना भरण पोषण कर रहे हैं लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गूल पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे गूल बंद हो रही है। मना करने पर झगड़े पर आमादा हैं। पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी सोबरन सिंह, रघुवीर आदि ने पुलिस को बताया कि उनकी कृषि भूमि संख्या 748 मौजा लौना में स्थित है। वह अपनी कृषि भूमि पर सब्जियां उगाकर अपना भरण पोषण करते हैं। सब्जियों के लिए पानी वह सरकारी गूल संख्या 749 से लेते हैं। इसी गूल के पानी उपयोग वह निरंतर करते आ रहे हैं। लेकिन अब इस गूल पर गांव के ही कुछ व्यक्ति जबरन अतिक्रमण कर उस पर पक्का निर्माण करा रहे हैं। जिससे गूल से मिलने वाला पानी बंद हो रहा है। पानी बंद होने से इसका असर सब्जियां उगाने पर पड़ेगा। उनका सब्जियां उगाने का व्यवसाय ही चौपट हो जाएगा। आरोप लगाया कि जब उन्होंने पक्का निर्माण करने को विपक्षियों को मना किय तो वह झगड़े व मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित किसानों ने पुलिस से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले कीजांच कर रही है।
नशे में मुहल्ले वालों से झगड़ा करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन में शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहे युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी दीपू कुमार बुधवार की सुबह शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी गाली, गलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई शिवम सिंह सेंगर ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।






