एक एप डाउनलोड करा,, ठगी का आरोप,, इस खाते में ट्रांसफर हुई रकम,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में नवी ऐप डाउनलोड कराने के बहाने एक युवक द्वारा ठगी कर रकम को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया। यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी कर खाते से 1 लाख 37 हजार 400 रुपये निकाले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में तैनात एसआई शिवम सिंह सेंगर द्वारा आठ जुलाई को दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित विक्रम ने नवी ऐप डाउनलोड किया था, जिसके बाद उसके खाते से बिना अनुमति के पैसे कट गए। जांच में सामने आया कि 12 जून 2026 को भारतीय स्टेट बैंक की जालौन शाखा से दो ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,37,400 रुपये निकाले गए। इसमें पहले 45,000 रुपये और दूसरी बार में 92,400 रुपये ट्रांसफर किए गए। पुलिस जांच में यह खाता नगर के मोहल्ला जोशियाना निवासी रिषी तिवारी पुत्र कौशल किशोर नाम पर पाया गया। इस खाते का उपयोग फिशिंग, एपीके फाइल स्कैम, मोबाइल हैकिंग जैसे साइबर अपराधों से प्राप्त धन के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। तमिलनाडु के तिरुपुर सिटी में शिकायत संख्या 32906260042340 और राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाने में भी इसी खाते के विरुद्ध शिकायत दर्ज है।कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि मामले में आरोपी रिषी तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच निरीक्षक विवेक कुमार मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस ने बैंक से खाता फ्रीज कराने और धनराशि होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की है।