बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा , रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक,युवक घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में नैनीताल से बाइक से घूमकर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस सेवा से घायल बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी निवासी शिवनाम सिंह व उसके कुछ साथी अपनी अपनी बाइकें लेकर नैनीताल घूमने गए थे। गुरूवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह बाइक लेकर छिरिया चौकी क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 203 के पास पहुंचे। जहां अचानक से बाइक लेकर चल रहे शिवनाम की बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक पर सतुलन नहीं रख सका और बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिवनाम बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने तत्काल हादसे की सूचना एंबुलेंस सेवा को दी। मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस सेवा से घायल शिवनाम को सीएचसी पहुँचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।