किसान ने विपक्षी पर लगाया जबरन पत्थरगढ़ी करने व धमकाने का आरोप, एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में एक किसान ने खेत में विपक्षी जबरन पत्थरगड्डी करने का आरोप लगाया है विरोध करने पर धमका रहे हैं। पीड़ि़त ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी विनय कुमार ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उन्होंने मौजा लौना स्थित कृषि भूमि आराजी संख्या 201 व 203 क्रय की थी। क्रय करने के बाद से वह उसे नकद जोत पर दे देते हैं। उनके बाद दो लोगों ने आराजी संख्या 202 क्रय की थी। जब उन्होंने उपरोक्त आराजी क्रय की थी जब विक्रेता से कब्जा नहीं लिया था। अब वह उनके खेत को अपनी आराजी का हिस्सा बताते हुए पत्थरगड्डी करा रहे हैं। जबकि वह हदबंदी कराकर अपनी आराजी का हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं। जब उन्होंने पत्थरगड्डी से मना और हदबंदी कराने के लिए कहा तो वह लड़ाई, झगड़े पर आमादा हैं। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।