रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला रावतान में स्थित मंदिर में मां के काली स्वरूप व हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर नगर में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद मंदिर में हवन पूजन व वैदिक रीति रिवाज के साथ मूर्ति की स्थापना की गई।
नगर के मोहल्ला रावतान में एक मंदिर स्थित है जहां पर मां के काली स्वरूप की मूर्ति स्थापित थी। मंदिर के पुराने होने के कारण उसका जीर्णोद्धार कराया गया ।चन्द्रभान कुशवाहा द्वारा खंडित मूर्ति को हटाकर नयी कालीमाता मंदिर श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जानी थी। शनिवार को मूर्ति के स्थापना से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में स्थापना स्थल से हुआ।मंदिर से निकली शोभायात्रा बस स्टैंड, द्वारिकाधीश बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर से सब्जी मंडी होते हुए पानी की टंकी के सामने से काली माता मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में भक्त भजनों की मधुर ध्वनि पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे महिलाएं नाच गाकर ताली बजाते हुए चल रही थी। मंदिर में स्थापित हो रही मूर्ति की जिस गली से होकर शोभायात्रा निकल रही थी दर्शक मूर्ति स्वरूप को देखकर भाव विभोर हो रहे थे और शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत कर रहे थे। डीजे की धुनों पर गाते थिरकते हुए भक्त शोभायात्रा के साथ स्थापना स्थल पर पहुंचे। जहां विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर मूर्तियों की स्थापना की गई। इस मौके पर सभासद मोनू यादव, रामदास कुशवाहा , जगत सिंह कुशवाहा , धवन, मोहन यादव, प्रेम कुशवाहा, अंजली, संगीता, ज्योति, प्रेमलता आदि भक्त मौजूद रहे।







