रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में चार फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। प्रभारी कोतवाल ने शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर में प्रभारी कोतवाल विवेक मौर्य की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। धनौरा कलां निवासी सुशील कुमार ने आराजी की पैमाइश कराने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। चिमनदुबे निवासी कपिल कुमार ने खेत के बंटवारे को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अलाईपुरा निवासी गया प्रसाद ने आम रास्ते के विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, उरगांव निवासी मोहर सिंह ने चकरोड पर अवैध कब्जे और किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इनमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित लेखपालों को सौंपकर प्रभारी कोतवाल ने उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल, एसआई अमर सिंह, निसार अहमद, अटल बिहारी, जयकिशोर, नैंसी गुप्ता, आकाश तिवारी, सिंकी भास्कर आदि मौजूद रहे।








