रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के उरई मार्ग पर भिटारा के पास आगे चल रही कार के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक सवार असंतुलित होकर कार से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
औरैया जनपद के औरैया निवासी अभिषेक कुमार (28) अपनी बाइक लेकर औरैया से उरई की ओर जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर भिटारा से कुछ आगे निकले। तो उनके आगे एक कार चल रही थी। कार के पीछे अभिषेक की बाइक थी। तभी सड़क पर आए जानवर को देखकर कार चालक ने अचानक से कार के ब्रेक लगा दिए। जिसे पीछे बाइक लेकर चल रहा अभिषेक समझ नहीं सका। अचानक ब्रेक लगने से वह बाइक को संतुलित नहीं रख सका और बाइक कार से टकराकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार अभिषेक का चोटें आईं। मौके से निकल रहे राहगीरों ने अभिषेक को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।







