रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में नगर की आसरा कॉलोनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
शिविर में डॉ. सहन बिहारी, एलटी विजय राव, काउंसलर प्रीति राठौर, फार्मासिस्ट शिवम एवं वार्ड बॉय दीपू ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। मरीजों ने बुखार, जुकाम, वात, शुगर, उच्च रक्तचाप और निम्न रक्तचाप से संबंधित शिकायतें बताईं, जिनकी जांच की गई। इस दौरान मरीजों का रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की भी जांच की गई और आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का लाभ कुल 45 मरीजों ने उठाया। डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका उपचार आसान हो जाता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल, नगर सह संयोजक अंशु गौतम, अखिलेश बाथम, गोलू कुशवाहा, निशांत अवस्थी, दीपेंद्र राठौर, आयुष द्विवेदी, गोलू कुमार, प्रखर द्विवेदी आदि रहे।








