जालौन में नीट परीक्षा पास करने वाली बिटिया को कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली राठौर ने सीमित संसाधनों में अपने पहले की प्रयास में नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साधारण किसान परिवार की बेटी अंजली राठौर ने नीट परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया स्तर पर 8035वीं रैंक प्राप्त की है। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली की इस उपलब्धि पर उसके परिवार के सदस्य और शिक्षक गर्व महसूस कर रहे हैं। सोमवाार को महाविद्यालय परिसर में उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा ने अन्य युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कि लगातार मेहनत से सफलता मिलना सुनिचश्त हैं। उनकी सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रताप नारायण तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार पचौरी ने अंजली की उपलब्घि पर उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही अंजली का सम्मान करते हुए उसे फूल, मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीण दीक्षित, डॉ. जितेंद्र परिहार, डॉ. सुरेंद्र बाबू गुप्ता, नफीस सिद्दीकी, मनोज पांडेय, मिली द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, विष्णु चतुर्वेदी, राममोहन द्विवेदी, रीतेश द्विवेदी, आशीष अवस्थी, रविंद्र निरंजन, अशोक दीक्षित आदि रहे।