बाबा बर्फानी के दरबार से लौटे भक्तों ने किया जालौन के इस मंदिर पर भंडारा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप द्वारा अमरनाथ यात्रा के समापन पर नगर के बड़ी माता मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा अमरनाथ बर्फानी की शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत आराधना के साथ कन्या भोज के साथ शुरुआत कर भक्तों के साथ भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने मंदिर मे बाबा अमरनाथ बर्फानी की आरती कर शिव परिवार का दर्शन और पूजन किया, इसके बाद कन्यभोज कर पूजन की शुरुआत के साथ नगर में भंडारे भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत गूंजते रहे, जिससे पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में पूड़ी, सब्जी की व्यवस्था की गई। सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ बर्फानी के द्वार समिति के द्वारा लगभग 100 लोगों का जत्था बाबा के दर्शन के लिए गया था। यात्रा की सुखद और बिना किसी विघ्न के वापसी पर बाबा के भक्तों ने कन्या भोज और भंडारे का आयोजन कराया। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रुप के सदस्य लाला पुरवार, बालमुकुंद चौरसिया, पुष्पेंद्र सिंह यादव, श्यामजी गुप्ता, मनीष धूसर, शिवा, जगदीश राठौर, नीरज सोनी, मोनू पंडा, मोहित पाटकार, अमित विश्नोई, रोहित चौरसिया, विशाल पाटकार, मोनू गुप्ता, गोपालजी गुप्ता आदि ने सहयोग किया। समापन पर ग्रुप के सदस्यों ने शिव आरती की और भगवान भोलेनाथ से सबके जीवन में शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।