रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में शौच के लिए गई युवती के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। शौच क्रिया से निवृत्त होकर वह वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही युवक राहुल अहिरवार ने जबरन उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर वह आइंदा देख लेने धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।






