जालौन क्षेत्र में बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रोपे कई प्रजातियों के पौधे

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन विकासखंड क्षेत्र की सहाव न्याय पंचायत में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के रेंजर मुबारक अली की बेटी अतीवा ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। बच्चों ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और प्रत्येक पौधे की देखरेख करने का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद आदीला और अली ने सभी बच्चों को चॉकलेट एवं मिठाई वितरित किए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उसकी नियमित देखभाल करना है। कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों ने बच्चों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आदिल, हसन, फैजान, तौफीक, जानवी आदि रहे।