जालौन के इस कॉलेज में छात्र छात्राओं के कैरियर कॉउन्सिलिंग का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में विद्यार्थियों के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को करियर के विभिन्न क्षेत्रों से अवगत करायस गया और उन्हें सही समय पर सही दिशा देकर उनके लक्ष्य निर्धारण में मदद की गई।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप उपस्थित फुंदी सिंह लौना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ऋषभ बघेल ने छात्राओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि सही समय पर सही मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन का पालन करने, निरंतर अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। छात्राओं ने भी करियर से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने सभी प्रश्नों के सरल और व्यावहारिक उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर प्रीति, रागिनी, समिष्ठा, नैंसी, प्रियंका, चारू, विनीता आदि रहे।