माफिया अतीक के छोटे बेटे अबान समेत दो की दुर्घटना में मौत,, बड़े भाई से जेल मिलने जा रहे थे मृतक

Jhansi news today । यूपी के झाँसी जनपद में आज माफिया डॉन अतीक अहमद के छोटे बेटे अवन समेत दो लोगों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अबान अपने साथियों के साथ झाँसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मुलाकात करने के लिए जा रहा था अभी वह पूँछ थाना क्षेत्र में ही पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे अबान और उसके एक साथी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माफिया डॉन अतीक अहमद का एक बेटा अली झाँसी जनपद जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि आज अली का छोटा भाई अबान अपनी कार पर तीन अन्य दोस्तों के साथ बड़े भाई से मिलने के लिए झाँसी जा रहे थे अभी गाड़ी पूँछ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार जा रही थी उसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे अबान और उसके एक साथी की मौत हो गयी।

पुलिस ने जारी किया बयान

इस घटनाक्रम के सम्बंध में झांसी पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि पूँछ से सभी को मोंठ chc लाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया ।