रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को शिक्षा जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व एवं समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मण गोविंद हर्षे की मूर्ति का अनावरण श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र रामाशीष ने मूर्ति का अनावरण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। उन्होंने कहा कि हरसे जी का संपूर्ण जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा तथा उनकी प्रेरणा से आने वाली पीढ़ी देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान देगी।
स्वर्गीय लक्ष्मण गोविंद हर्षे नगर में सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक रहे। वह छत्रसाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी रहे। नगर में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित शिक्षाविद लक्ष्मण गोविन्द हर्षे की मूर्ति का विधि विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र रामाशीष ने अनावरण किया। मौके पर मौजूद लागों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में इतिहास संकलन योजना के प्रांत अध्यक्ष प्रयागनारायण त्रिपाठी ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल, शशिकांत द्विवेदी, आरएसएस के जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, सह जिला संघ चालक शिवराम, संध्या हर्षे, सुनीता शर्मा, आलोक हर्षे, प्रधानाचार्य गुरुप्रकाश दीक्षित, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, दीपक अग्निहोत्री, मोनिका, वर्षा, रश्मि आदि मौजूद रहे।




