Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्यामदी निवासी एक पिता ने पुलिस से शिकायत की थी उनकी 15 वर्षीय बेटी को 3 कुछ दिन पूर्व एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी व युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने किशोरी व आरोपी कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली निवासी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि आरोपी युवक व किशोरी को बरामद कर लिया गया है।
शराब क्वार्टर के साथ एक अरेस्ट,यह है आरोप
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि उरई रोड पर सिहारी पड़ैया संपर्क मार्ग पर एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर सिरसा कलार निवासी जीतू उर्फ गोविंद को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




