रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही पहाड़पुरा गांव स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। ‘हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे’ का जप चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर हो रहे भजनों की गूंज और ढोल-मंजीरे की थाप से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है।
पहाड़पुरा स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पिछले 14 दिनों से अंखड संकीर्तन का आयोजन चल रहा है। मंदिर समिति के अनुसार इस अखंड संकीर्तन की विशेष व्यवस्था की गई है। दिन के समय महिलाओं की टोली और रात्रि में पुरुषों की टोली बारी-बारी से संकीर्तन कर रही है। 30 जुलाई से शुरू हुआ संकीर्तन अंखड रूप से चल रहा है। इसी दौरान गांव आसपास के गांवों के श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र और पुष्प अर्पित करने के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि श्रावण में शिव की आराधना और अखंड नाम जप से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसी भावना के साथ पूरा गांव इस आयोजन में जुटा हुआ है। इस पुण्य कार्य में भानू पटेल, मंगल सिंह, राजीव मास्टर, महेश निरंजन, अरुण पटेल, रामलला भदौरिया, राधा, हेमलता, रागिनी, गुड्डी, अंकुशा, प्रगति आदि सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास की समाप्ति तक संकीर्तन अनवरत जारी रहेगा और अंतिम दिन विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।




