ब्यूरो रिपोर्ट
Orai / Jalaun news today । विगत कुछ महीनों से राजकीय मेडिकल कालेज में प्रधानाचार्य को लेकर चल रही उठापटक पर उसे दौरान विराम लग गया जब न्यायालय द्वारा शासन द्वारा प्रधानाचार्य बनाकर भेजे गये डा. महेंद्र सिंह की नियुक्ति को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद निवर्तमान प्रधानाचार्य डा. अरविंद त्रिवेदी ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान कालेज के अनेकों चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी।
प्रधानाचार्य पद का कार्यभार संभालने के बाद डा. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि वह मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे साथ ही चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर भी गंभीरता से ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मकसद होगा कि जिस मंशा के साथ उन्हें दायित्व सौंपा गया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर भी वह सचेत रहेंगे यदि किसी छात्र की कोई समस्या उनके सामने आयेगी तो उस पर तत्काल ध्यान देकर उसका समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने मेडिकल कालेज के चिकित्सकों से भी अनुरोध किया कि वह मरीजों के साथ ही तीमारदारों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार न करें। उनके पास जो भी मरीज पहुंचे उसका उचित उपचार व बेहतर सलाह देने का कार्य करें ताकि मरीज को जल्द स्वस्थ्य लाभ मिल सके।




