रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के ग्राम सिहारी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के साथ ही समाज को राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रभावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को देश की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रहित के साथ गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण को भी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम के दौरान अखंड भारत के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होने से राष्ट्र और अधिक सशक्त बनेगा। युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, प्रखंड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल आदि रहे।




