Bihar news today । बिहार राज्य में शराब बंदी के बाद अब वहां तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए लोग शराब की तस्करी भी कर रहे हैं। बिहार राज्य से सटे हुए यूपी से शराब ले जाते हुए बिहार के मोतीहारी पुलिस ने ऐसे ही एक घोड़े और उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घोड़े पर एक बोरी में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें में लदी हुई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार राज्य के मोतीहारी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घोड़े पर लाद कर यूपी से शराब लाकर यहां बेचता है। इस सूचना के बाद मोतीहारी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घोड़े समेत उसके मालिक को धर दबोचा । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान नौतन निवासी राहुल के रूप में हुई और वह घोड़े पर यूपी से शराब लाकर बिहार ले जा रहा था पुलिस को घोड़े पर लगी हुई 52560 लीटर शराब भी बरामद हुई है।
पूंछतांछ में बताई यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पकड़े गए राहुल ने पुलिस से हुई पूछताछ में बताया कि वह शादियों में घोड़ा किराए पर देने का काम करता है और इस समय शादियां तो हो नहीं रही है तो उसने आर्थिक परेशानी से उबरने के लिए यूपी से घोड़े की पीठ पर शराब लादकर ले जाने का धंधा शुरू कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को घोड़े समेत दबोच लिया है।





