रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में दो दिनों से दिन के समय बिजली परेशान कर रही है। लगातार दो से तीन घंटे की कटौती से लोग परेशन है।
इस समय उमस भरी गर्मी का मौसम चल रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग पंखे कूलर से कुछ राहत पाते हैं। लेकिन दो दिनों से नगर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बिजली निगम द्वारा स्कूलों के आसपास बिजली के ढीले तारों और, ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और घास फूस की छंटाई का काम करा रहा है। जिसके चलते दिन के समय बिजली की कटौती की जा रही है। दो से तीन घंटे तक लगातार बिजली न आने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। जिनके घरों में इंवर्टर नहीं है और बिजली का काम करने वाले दुकानदारों के साथ घरों में रहने वाली महिलाएं और बच्चे अधिक परेशान नजर आते हैं। इसको लेकर एसडीओ ऋषभ राजपूत ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्कूलों के आसपास केबिल और ट्रांसफॉर्मर आदि का काम चल रहा है। काम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली की कटौती की जा रही है। दो दिनों में काम पूरा करा लिया जाएगा। जिसके बाद बिजली आपूर्ति समान्य हो जाएगी।










