रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के मौके पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन गांधी स्मारक बस स्टैंड पर ओमनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें राजीव गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें सदी का जननायक बताया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक और पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी की असमय मृत्यु पर शोक सभा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओमनारायण शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को संचार प्रौद्योगिकी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वह देश में कम्प्यूटर युग के जनक रहे। प्रदुम्म दीक्षित ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए जीवन पर्यंत काम किया, आज जो संचार क्रांति दिख रही है उसके जनक वहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 21वी सदी का नायक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। अंत में सुढ़ार सालाबाद निवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रगतिशील किसान लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी के असमय निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजा भईया, उमेश दीक्षित, प्रदुम्मन दीक्षित, चंद्रशेखर वर्मा, अनिल यादव, अशोक दोहरे, नीरज मिश्रा, कलाम मास्टर, जाहिद उल्ला अंसारी, मोहम्मद अकरम, शौकीन, अशोक दीक्षित, नरेंद्र शर्मा आदि रहे।










