यूपी के इस जनपद में हरियाणवी कलाकार की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या से हड़कंप,

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

Shamli news today । उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक हरियाणवी सिंगर की कई गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह जिम करके वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जिम से लौटते समय बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

मीडिया रिपोर्ट से मेरी जानकारी के अनुसार शामली जनपद बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला अंकित बालियान हरियाणवी कलाकार था। बताया जा रहा है कि हाल ही में अंकित ने एक गाना बनाया था जो काफी हिट हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज अंकित सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिम में गया था और वहां से वह लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक गोलियां चलाई और वह वही मौत की नींद सो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

एसपी ने मीडिया से कही यह बात

इस घटना के सम्बंध में एसपी शामली ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मृतक अंकित बालियान निवासी बंतीखेड़ा को जिम से निकलते समय 3-4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई, जिससे अंकित उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए शीघ्र घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।