जालौन क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश, बढ़ा इस गांव के तालाब का जलस्तर, प्रशासन की टीम ने दिलाई राहत

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में दो दिन से लगातार हुई बारिश के चलते ग्राम पंचायत सालाबाद में तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से तालाब के पास स्थित घरों में जलभराव की स्थिति हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन बुलाकर पानी की निकासी के लिए रास्ता बनवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार शाम से हुई झमाझम बारिश रात भर जारी रही। इसके बाद बुधवार की सुबह भी बारिश जारी रही। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण ग्राम पंचायत सालाबाद के तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। तालाब में पानी भरने के साथ ही निकासी का पर्याप्त रास्ता नहीं होने से पानी ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी आसपास स्थित मकानों तक पहुंच गया। इससे ग्रामीणों को निकलने और आने-जाने में परेशानी होने लगी। पानी लगातार बढ़ने के कारण ग्रामीणों को मकानों में पानी घुसने की भी आशंका सताने लगी।

जलभराव की जानकारी ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश कुमार सोनी और तहसीलदार अभिनव द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर तालाब के बढ़े हुए जलस्तर और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से भी समस्या की जानकारी ली। इसके बाद प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन मौके पर बुलवाई गई। जेसीबी से तालाब के पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार कराया गया, जिससे पानी को आबादी से दूर निकालने की व्यवस्था की गई। निकासी का रास्ता बनने के बाद तालाब का पानी धीरे-धीरे निकलने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

एसडीएम राकेश सोनी ने बताया कि जलभराव की जानकारी मिलने पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर जलभराव की समस्या को दूर करा दिया गया है।

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105